ेउत्तर भारत में बारिश, गर्मी से मामूली राहत (लीड-1)

देश में सबसे गर्म स्थान झारसुगुडा (उड़ीसा) रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, दिल्ली में बारिश के एक दिन बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई जिससे धूल और गर्मी की तपिश से लोगों को राहत मिली है।

दिल्लीवासियों को बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सत्र के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा धूल भरी आंधी, बारिश होने की संभावना है। राजधानी का अधितम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।"

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बौछारों ने तापमान में गिरावट लाकर राहत तो दी है, मगर उमस का बढ़ा असर परेशान किए जा रहा है।

मैासम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर और चंबल संभागों में बादल अपना असर दिखाकर और राहत दे सकते है जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले दिनों प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई बौछारों का असर अब भी बना हुआ है। यही कारण है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ हैं।

मौसम में आए बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में भी कुछ गिरावट रिकार्ड की गई हैं। भेापाल का अधिकतम तापमान 39़ 9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 40़ 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 40़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अगले 48 घंटों के दौरान गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लक्ष्यद्वीप, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह और तेलंगाना में वर्षा के संकेत हैं।

अरब सागर में उठे खतरनाक तूफान की वजह से अगले 12 घंटों के दौरान गुजरात के तटीय इलाकों में मछुवारों को जाने को लेकर सलाह जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमोत्तर और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+