उत्तर कोरिया के रुख मुख्य बाधक : अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एशियाई सुरक्षा पर आयोजित शिखर सम्मेलन से इतर गेट्स ने बीबीसी को बताया कि उत्तर कोरिया का रुख सैन्य विकल्पों के अलावा कोई अन्य उपाय खोजने की दिशा में बाधक है।
गेट्स ने कहा,"आप अतिरिक्त दबाव बना सकते हैं, आप संयुक्त राष्ट्र में एक और प्रस्ताव पारित करा सकते हैं।"
उन्होंने कहा,"जब तक उत्तर कोरिया प्रशासन को इस बात की कोई परवाह नहीं कि बाहरी दुनिया उसके बारे में क्या सोचती है, जब तक वह अपने लोगों की भलाई के बारे में नहीं सोचता, आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते जब तक कि आप सैन्य कार्रवाई के लिए राजी न हो जाएं।"
गेट्स ने कहा,"कोई भी सैन्य कार्रवाई नहीं चाहता। "
अमेरिकी रक्षा मंत्री का यह बयान दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त राष्ट्र में पास उत्तर कोरिया द्वारा गत 26 मार्च को उसका एक युद्ध पोत 'चियोनन' मारकर डूबाने की शिकायत दर्ज कराने के बाद आया है। इसमें 46 नाविकों की मौत हो गई थी।
गेट्स ने सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्रियों और नीति निर्माताओं से शनिवार को कहा था कि अमेरिका उत्तर कोरिया से निपटने के लिए अतिरिक्त विकल्पों पर विचार कर रहा है, लेकिन इस बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications