नाओतो कान जापान के नए प्रधानमंत्री
टोक्यो। नाओतो कान को जापान का नया प्रधानमंत्री चुना गया है। नाओतो कान पूर्व प्रधानमंत्री हातोयामा के मंत्री मंडल में वित्त मंत्री थे।
कान पिछले तीन वर्षों में जापान के पांचवे प्रधानमंत्नी हैं। हातोयामा को जापान में उनकी घटती लोकप्रियता के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। हायोतामा ने दक्षिण जापान में अमरीकी सैनिक अड्डे के बारे में हुए विवाद के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
अमेरिका के साथ हायोतामा का ढुल-मुल रवैया उनकी अलोकप्रियता का कारण बना। कान को ऐसे समय में प्रधानमंत्नी चुना गया है जब देश में अगले महीने आम चुनाव होने हैं।













Click it and Unblock the Notifications