ब्रिटिश एयरवेज के कर्मचारी फिर हड़ताल पर
लंदन। ब्रिटेन की सबसे बड़ी विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज के चालक दल के कर्मचारी शनिवार को फिर से पांच दिनों की हड़ताल पर जा रहे हैं।
इज्जत के नाम पर ब्रिटिश परिवार की हत्या
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार कर्मचारी इससे पहले 30 मई से तीन जून तक हड़ताल पर गए थे। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उसे इस बात का अफसोस है कि चालक दल के कर्मचारियों की हड़ताल नौ जून तक जारी रहेगी।
गौरतलब है कि पिछले साल कर्मचारी संघ और कंपनी के बीच उस समय तनाव आरंभ हुआ था जब प्रबंधन ने ऐलान किया था कि वह हर विमान से चालक दल के सदस्यों की संख्या 15 से घटाकर 14 करेगा। इसके बाद वेतन में बढ़ोतरी न करना भी कर्मचारियों की हड़ताल की वजह बना।













Click it and Unblock the Notifications