पाकिस्तान में इज्जत के नाम पर ब्रिटिश परिवार की हत्या

समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक जब 51 वर्षीय मोहम्मद यूसुफ अपनी 49 वर्षीय पत्नी परवेज और 21 वर्षीय बेटी तानिया के साथ गुरुवार को एक विवाह में जा रहे थे तभी उन तीनों की हत्या कर दी गई थी।
निरुपमा हत्याकांड से जुड़ी खबरें पढ़ें
ये हत्याएं पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जौराह शहर के नजदीक हुई हैं। यह परिवार पिछले 30 साल से ब्रिटेन के लैंक्स के नेलसन शहर में रह रहा था। परिवार से जुड़े रहे दोस्तों को डर है कि संभवत: ये हत्याएं इज्जत के नाम पर की गई हैं।
इस परिवार ने एक विवाह के लिए पाकिस्तान छोड़ा था और ऐसा माना जा रहा है कि यह उनके ही बेटे का विवाह था। नेलसन काउंसिलर मोहम्मद साकिब का कहना है, "मैं परिवार को अच्छी तरह जानता था। यह केवल हत्या की घटना नहीं है, ये इज्जत की खातिर होने वाली हत्याएं हैं।"












Click it and Unblock the Notifications