जापान: नए प्रधानमंत्री की घोषणा जल्द
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार प्रधानमंत्री ने अपनी पाटी डीपीजे की बुधवार को हुई आम सभा के दौरान पद छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने पार्टी महासचिव इचिरो ओजावा से भी त्यागपत्र देने का आग्रह किया।
घटती लोकप्रियता
हातोयामा ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक कोष से जुड़े घोटाले और सहयोगी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) के सरकार से अलग होने की वजह से यह निर्णय लिया है। ओकिनावा में अमेरिकी सेना की मौजूदगी के मुद्दे पर मतभेद के बाद एसडीपी यातोहामा सरकार से अलग हो गई थी। इस मसले पर अमेरिका को सहयोग देने के कारण यातोहामा का लोकप्रियता तेजी से घटी।
उनके इस ऐलान के बाद डीपीजे शुक्रवार को एक बैठक करने जा रही है। इसमें पार्टी नए नेता का चुनाव करेगी जो जापान का अगला प्रधानमंत्री होगा। हातोयामा पदभार संभालने के आठ महीने बाद ही त्यागपत्र देने जा रहे हैं। उनके पद छोड़ने की मांग उनकी पार्टी डीपीज के भीतर से ही उठने लगी थी।
क्यों छोड़ना पड़ा पद
जापान के दक्षिण में स्थित ओकिनावा द्वीप पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी हातोयाम के लिए सबसे बड़ी सियासी मुश्किल बन गई। पिछले साल हुए आम चुनाव से पहले तक वह लगातार इस बात को कहते रहे कि वह इस द्वीप पर कोई दूसरा अमेरिका सैन्य ठिकाना नहीं बनने देंगे।
परंतु पिछले सप्ताह ही उनकी सरकार सैन्य ठिकाने के लिए अमेरिका को जगह देने पर सहमत हो गई। हातोयामा सरकार के इस फैसले के बाद ही रविवार को एसडीपी सरकार से अलग हो गई।
उल्लेखनीय है कि बीते साल अगस्त में हुए आम चुनाव में डीपीजे ने बड़ी और ऐतिहासिक दर्ज की थी। यह पहला मौका था जब 50 साल से भी लंबे अंतराल के बाद जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की सत्ता का पटाक्षेप हुआ था।













Click it and Unblock the Notifications