प्रधानमंत्री से ज़्यादा वेतन पाते हैं ब्रिटेन के कुछ लोग

Cameroon

ब्रिटेन में करीब 170 सरकारी अधिकारियों का वेतन प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से भी अधिक है. ये आँकड़े कैबिनेट कार्यालय ने दिए हैं. डेविड कैमरन का सालाना वेतन एक लाख 42 हज़ार 500 पाउंड है. प्रधानमंत्री से ज़्यादा तनख़्वाह पाने वाले अधिकारियों की संख्या पहली बार सार्वजनिक की गई है ताकि पारदर्शिता बरती जा सके.

सरकार का कहना है कि ज़्यादा पारदर्शिता बरतने से लोगों का विश्वास दोबारा हासिल करने में मदद मिलेगी. ब्रितानी अधिकारियों में से सबसे ज़्यादा वेतन ऑफ़िस ऑफ़ फ़ेयर ट्रेडिंग के मुख्य कार्यकारी जॉन फ़िंगलटन का है जिन्हें दो लाख 79 हज़ार 999 पाउंड मिलते हैं.

नेशनल हेल्थ सर्विस के मुख्य कार्यकारी डेविड निकल्सन को दो लाख 59 हज़ार 999 पाउंड के करीब मिलता है. बीबीसी संवाददाता माइक सार्जेट का कहना है कि इस सूची का हवाला देकर कुछ 'महत्वाकांक्षी अधिकारी" ज़्यादा वेतन या भत्ते के लिए कह सकते हैं जबकि सरकार को उम्मीद है कि असर इसका उल्टा होगा यानी दवाब होगा कि वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन कम रखा जाए. ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि विभागों को कुछ जानाकारियाँ सार्वजनिक करनी होगी ताकि सरकार को लेकर जो गुप्त जानकारी जैसा माहौल है उसे दूर किया जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+