ऑनर किलिंग : बाप ने बेटी को तेजाब से नहलाया

बुलंदशहर। कथित 'परिवार की इज्जत' बचाने के खतिर युवा लड़के -लड़कियों का खुद परिवार के ही सदस्यों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न पूरे देश में महामारी की तरह फैलता चला जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। बुलंदशहर जिले में एक बाप ने अपनी बेटी को दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करने की वजह से तेजाब से नहला दिया।

पढें - राज्यों की खबरें

तेजाप से बुरी तरह झुलस चुकी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत काफी नाजुक है। पुलिस ने बताया कि लड़की के शरीर का करीब 70 फीसदी हिस्सा झुलस चुका है। घटना की जानकारी मंगलवार को मिलने के बाद पुलिस जब गुलिस्ता के घर पहुंची तो घर में ताला बंद था और सभी लोग फरार थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक वारदात औरंगाबाद इलाके के एहरौरा गांव की है। लड़की का पिता असगर दिल्ली में नौकरी करता है। लड़की का नाम गुलिस्तां है। असगर ने गुलिस्तां को काबू करने के मकसद से उसे दिल्ली दे जाने का फैसला किया। सोमवार देर शाम दिल्ली ले जाते समय रास्ते में असगर ने गुलिस्ता पर तेजाब फेंका और भाग गया। गुलिस्तं को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेजाब डालने में असगर का भाई और बेटे भी शामिल थे। उनकी तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+