बांग्लादेश सरकार ने फेसबुक पर लगाया प्रतिबंध

ढाका। इंटरनेट पर पैगंबर की तस्‍वीर बनाने की प्रतियोगिता के कारण पाकिस्‍तान के बाद अब बांग्‍लादेश ने भी फेसबुक पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि बांग्‍लादेश में प्रतिबंध का कारण दूसरा है। यहां पर प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं की व्यंग्यपूर्ण तस्वीरें प्रकाशित किए जाने के कारण सरकार ने इस पर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगाया है।

फेसबुक पर कुछ नेताओं की व्यंग्यपूर्ण तस्वीरें प्रकाशित करने के मामले में रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) द्वारा राजधानी के वारी इलाके के निवासी 30 वर्षीय महबूब आलम रोडिन की गिरफ्तारी के बाद शनिवार रात इस वेबसाइट पर रोक लगा दी गई। डेली स्टार के मुताबिक आरएबी के कानूनी और मीडिया विंग के निदेशक कमांडर मोहम्मद सोहेल ने कहा, "पिछले एक साल से फेसबुक पर रोडिन की गतिविधियां आपत्तिजनक और आपराधिक थी। उसने फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें भी प्रदर्शित कीं।"

क्लिक करें: सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़ी अन्‍य खबरें

उन्होंने कहा कि आरएबी ने प्रशासन से रोडिन के सात फेसबुक एकाउंट बंद करने को कहा है, रोडिन ने ये सभी एकाउंट फर्जी ई-मेल एड्रेस के जरिए बनाए हैं। बांग्लादेश दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (बीटीआरसी) ने कहा कि वेबसाइट पर रोक लगाने का मूल कारण इस पर दिखाए जा रहे इस्लाम विरोधी और अश्लील चित्र हैं, इन सब चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

सरकार के कदम का विरोध करते हुए ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने सड़कों पर देर रात तक प्रदर्शन किया। तकनीकी विशेषज्ञों ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की है। कुछ लोगों का कहना है कि सरकार को पूरी साइट पर रोक लगाने के बजाय व्यक्तिगत आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए।

फेसबुक पर पैगम्बर की तस्वीर बनाने की प्रतियोगिता शुरू करने के आमंत्रण के बाद यहां तीन मुस्लिम राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को इस वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। इससे पहले पाकिस्तान में इस वेबसाइट पर रोक लगाई जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+