नेपाल में राजनीतिक संकट टला या खिंचा, कहना मुश्किल
संविधान निर्माण के लिए दिया एक साल
शुक्रवार की अर्ध रात्रि में हुए संसद के अधिवेशन के बाद नेपाल के 601 सांसदों को 27 मई 2011 तक यानी ठीक एक साल बाद तक का समय दिया गया है। अंतरिम संसद को यह समय नए संविधान का निर्माण करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि अंतरिम संसद के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल ने निर्धारित समय सीमा के भीतर भी देश का संविधान निर्माण ना किये जा सकने की जिम्मेदारी लेते हुए इसके लिए माओवादियों को दोषी ठहराया था। लेकिन नेपाल का इतिहास समय सीमा में काम पूरा ना किये जाने का गवाह रहा है।
सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल सदभावना पार्टी के सांसद अनिल कुमार झा इस बाबत कहते हैं, "अपनी पार्टी के आदेश को मानते हुए मैंने अंतरिम संसद के कार्यकाल में वृद्धि किए जाने के पक्ष में मत दिया है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि नया संविधान एक बरस में पूरा हो सकेगा।" इस प्रस्ताव को 585 सदस्यीय संसद के 580 सदस्यों ने मंजूरी दी। दक्षिणी नेपाल के तराई क्षेत्र के एक सांसद और नेपाल की इकलौती शाही पार्टी के चार सदस्यों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया।
नेपाल पर इस्तीफे का दबाव
माओवादी पार्टी के नेता पुष्प कमल दहाल प्रचंड ने काठमांडू में जनसभा में कहा, "सत्तारूढ़ पार्टियां नया संविधान नहीं चाहतीं। उन्हें अगर चार साल और भी दे दिए जाएं तो भी वे नया संविधान नहीं तैयार कर सकतीं।" हालांकि माओवादियों ने भी सदन के कार्यकाल की अवधि समाप्त होने का समय आने से ठीक पहले इसे एक साल बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है।
इस घटनाक्रम के बाद भी नेपाल पर पद छोड़ने का दबाव जारी है। माओवादियों का दावा है कि नेपाल पांच दिन में जाएंगे ताकि नई सरकार का गठन हो सके। लेकिन इस बदलाव में सुगम तरीके से संपन्न होने के आसार नहीं हैं। ऐन मौके पर राजनीतिक दलों में बनी इस सहमति को नेपाली जनता संदेहास्पद निगाह से देख रही है।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल













Click it and Unblock the Notifications