दक्षिण कोरिया ने समुद्र में किया युद्धाभ्यास

सियोल। गुरुवार को दक्षिण कोरिया की नौसेना ने अपने पश्चिमी समुद्री तट पर पनडुब्बी प्रतिरक्षा का अभ्यास किया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह सैन्य अभ्यास पीला सागर में उत्तर कोरिया से जुड़ी विवादित समुद्री सीमा से काफी दूर किया गया है। मालूम हो कि उत्तर कोरिया द्वारा दक्षिण कोरिया के एक युद्धपोत को डुबो देने के बाद दोनों देशों के बीच गंभीर तनाव चल रहा है।

सियोल से 150 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में तेनान में यह एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान 10 युद्धक जहाजों से 3000 टन विस्फोटकों का इस्तेमाल किया गया। अभ्यास में गहरे समुद्र में स्थित लक्ष्यों और जहाज पर लगी बंदूकों के जरिए भी अभ्यास किया गया।

बन रहे हैं युद्ध के हालात

दक्षिण कोरिया की सेना ने जिस समुद्री सीमा के पास युद्धाभ्यास किया उसी विवादित सीमा के निकट 26 मार्च को दक्षिण कोरिया का एक युद्धपोत डूब गया था। बाद में दक्षिण कोरिया ने कहा कि जांच में पता चला है कि जहाज डुबाने के लिए उत्तर कोरिया है। दक्षिण कोरिया के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी के जरिए तारपीडो से हमला करके जहाज को डुबोया है।

पढ़ें - अन्य ताजातरीन खबरें

सप्ताह जारी हुई युद्धपोत के डूबने की जांच रिपोर्ट के कारण पूरे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव लगातार बढ़ रहा है। दक्षिण कोरिया ने अपने पड़ोसी उत्तर कोरिया से व्यापार पूरी तरह बंद कर दिया है और कहा है कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस हमले की घटना को उठाएगा। दक्षिण कोरिया अपने सीमावर्ती इलाकों में लाउडस्पीकर के जरिए घटना की जानकारी लोगों को तक पहुंचा रहा है।

उत्तर कोरिया ने जहाज के डूबने की घटना में अपनी किसी भी भूमिका से इंकार किया है और दक्षिण कोरिया से सभी समझौते रद्द करके सियोल के खिलाफ कड़ी भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उसने कहा कि यदि पड़ोसी देश किसी तरह की प्रतिशोधात्मक कार्रवाई करता है तो उसके लिए युद्ध सहित सभी विकल्पों खुले हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+