पैसा ही नहीं एटीएम मशीन भी ले भागे चोर
एनीकल पुलिस के मुताबिक "बैंक अधिकारियों ने हमें बताया कि शनिवार को एटीएम मशीन में लगभग 16 लाख रुपये डाले गए थे। लेकिन वारदात के वक्त एटीएम मशीन में कितने रुपये थे, वे अब तक नहीं बता पाये। बेंक अधिकारी अभी इस बात की जांच कर रहे हैं कि शनिवार से मंगलवार की सुबह तक कितना पैसा निकाला गया।"
एटीएम पर तैनात दो गार्ड उस समय सो रहे थे। जब सुबह तीन बजे के आस-पास उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि एटीएम मशीन गायब है। बीस मिनट बाद एनीकल पुलिस स्टेशन को चोरी की सूचना दी गई। गार्ड ने बताया कि एटीएम मशीन जमीन से जुड़ी हुई नहीं थी। उन्होंने कहा, "वह इस तरह से रखी हुई थी जैसे कोई अपने घर में फ्रिज रखता है। इसलिए चोरों के लिए इसे ले जाना आसान रहा।" पुलिस का अनुमान है कि शायद चोरों ने मशीन को उठाया और अपने साथियों के सहयोग से उसे एक वाहन में लादकर ले गए।
पुलिस को जांच में पता चला है कि रात 1.15 बजे हेलमेट पहने हुए दो आदमी एटीएम के अंदर आए थे और उन्होंने वहां बत्ती बुझा दी। इसके साथ कैमरे ने भी काम करना बंद कर दिया। रात के 1.18 बजे वे एटीएम मशीन लेकर बाहर निकले और उसे एक वाहन में रखकर वहां से चल दिए।मशीन से पैसा निकालने के बाद उसे जला देने की वजह से चोरों की उंगलियों के निशान ले पाना मुश्किल है।













Click it and Unblock the Notifications