चीन के 6 दिनी दौरे पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

Pratibha Patil
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल बुधवार को चीन के छह दिवसीय दौरे पर बीजिंग के लिए रवाना हो गईं। इस यात्रा के दौरान वह चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ से मुलाकात करने के अलावा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। पाटील के साथ 60 सदस्यों का एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी गया है। इसमें देश के सभी तीन व्यापारिक संघों के सदस्य शामिल हैं।

राष्ट्रपति बीजिंग के अलावा शांघाई और लुओयांग भी जाएंगी। 26-31 मई की इस यात्रा के दौरान पाटील गुरुवार को जिन्ताओ से मिलेंगी। दोनों नेता कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मसलों पर चर्चा करेंगे। इनमें सीमा पर तनाव का मुद्दा भी शामिल होगा।

पढ़ें - देश-दुनिया की खबरें

पाटील पिछले 10 वर्षों के दौरान चीन का दौरा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति होंगी। राष्ट्रपति चीन के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति पाटील अपनी चीन यात्रा के दौरान भारतीय शैली के एक बौद्ध मंदिर का उद्धाटन भी करेंगी। इस मंदिर का विचार भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने चीन दौरे के समय दिया था।

पाटील 'शंघाई वर्ल्ड एक्सपो' में शिरकत करेंगी। वह यहां के भारतीय पेवेलियन का दौरा करेंगी। भारतीय पेवेलियन यहां सबकी पंसद बन चुका है। यहां हर रोज औसतन 25,000 लोग पहुंचते हैं। राष्ट्रपति चीन के प्रमुख शहर शंघाई में रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा का अनावरण भी करेगी। उल्लेखनीय है कि चीन इस समय भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+