मुलायम, माया और लालू से नहीं हुई सौदेबाजी : प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव के दौरान बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ किसी भी तरह की सौदेबाजी से इंकार किया।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा, "कोई सौदेबाजी नहीं हुई थी.. आपके दिल में जो गलतफहमियां हैं कृपया उसे निकाल दीजिए।"
बजट प्रस्तावों के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए कटौती प्रस्ताव पर मतदान के दौरान बसपा, सपा और राजद ने या तो बर्हिगमन किया था या फिर उनके सदस्य सदन में अनुपस्थित रहे। इस कारण सत्ताधारी गठबंधन की सरकार बच गई। एक अन्य सवाल पर प्रधानमंत्री ने हालांकि सरकार द्वारा केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications