हादसों के लिए जिम्मेदार प्रधानमंत्री!
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते वह जनता और संसद के प्रति जवाबदेह हैं। प्रधानमंत्री, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वह पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।
मैंगलोर विमान हादसे से जुड़ी खबरें पढ़ें
उनसे पूछा गया था कि देश में लगातार हो रहे हादसों के लिए जवाबदेह कौन है? इसके जवाब में सिह ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते वह संसद तथा देश की जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उन्होंने यह बात मैंगलोर में हुए विमान हादसे के दो दिन बाद कही। इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए नागरिक विमानन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसे प्रधानमंत्री ने ठुकरा दिया था।
प्रधानमंत्री ने कहा, "कई मसले ऐसे हैं, जिनसे हमें निपटने की जरूरत है। हमें इन त्रासदियों की तह तक जाना होगा।" उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति मानवीय भूलों के कारण न हो, इसके लिए ऐसा किया जाना इसलिए जरूरी है।













Click it and Unblock the Notifications