सोमवार को शांत है नियंत्रण रेखा
पुंछ के मेंढर इलाके में कृष्णा घाटी सेक्टर के क्रांति और कृपाण चौकियों पर रविवार सुबह करीब नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू की। जम्मू से 200 किलोमीटर उत्तर में पुंछ के कृष्णा घाटी में स्थित इन चौकियों की सुरक्षा का दायित्व भारतीय सेना की 17 म्हार रेजिमेंट के हाथ है। इस गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया।
भारतीय सेना की ताजा खबरें पढ़ें
सेना ने बताया कि रविवार शाम तीन बजे के बाद से गोलीबारी की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया, "आज सुबह तक नियंत्रण रेखा से गोलीबारी की किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन वहां तनाव बना हुआ है।" एक अधिकारी ने बताया, "हमने सेना मुख्यालय को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के शत्रुतापूर्ण रवैये की जानकारी दे दी है।"
दोनों पक्षों के बीच सोमवार को फ्लैग मीटिंग होने की संभावना है। बैठक में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की बढ़ती घटनाओं पर बात होगी। सूत्रों ने बताया कि भारत पाकिस्तान की कार्रवाई के प्रति विरोध व्यक्त करेगा। इस बीच सीमा पर सेना चौकसी बरत रही है, क्योंकि आतंकवादी अमूमन नियंत्रण रेखा से ही घुसपैठ करते हैं। साथ ही पाकिस्तान द्वारा एक महीने में चौथी बार गोलीबारी किये जाने से भारत काफी गुस्से में है।













Click it and Unblock the Notifications