चीन में भारी बारिश से मची तबाही

बीजिंग। चीन के दक्षिणी इलाके में भारी बारिश के चलते 11,500 घर तबाह हो गए हैं। इस दौरान 165,000 लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय नागरिक मामलों के विभाग के एक प्रवक्ता से हवाले से बताया है कि शुक्रवार से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से हुनान प्रांत के 36 शहरों में 2000 से अधिक इमारतें और 10,000 से अधिक मकान तबाह हो गए हैं। इसके चलते 120,000 लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण व सूखा राहत मुख्यालय के मुताबिक बारिश से जियांग्सी प्रांत में भारी नुकसान पहुंचा है। अभी तक इसमें एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। 44,600 लोग घरों से निकलकर सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने को बाध्य हुए हैं।

मुख्यालय के अनुसार भारी बारिश से अब तक 71.8 लाख युआन का आर्थिक नुकसान होने का है। बारिश के चलते स्कूलों को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को बारिश थम जाएगी लेकिन बुधवार को फिर से बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+