थाईलैंड : हालात काबू में, प्रदर्शनकारी जेल में
कर्फ्यू कम से कम रविवार तक लगा रहेगा। सरकारी कार्यालय सोमवार तक बंद रहेंगे। शहर के मध्य हिस्से से अलग किए गए और झड़पों का केंद्र रहे रामा फोर रोड पर अब भी जले हुए टायर, मलबा और बहुत सी दुकानों के अवशेष दिखाई दे रहे थे। सेना के अधिकारियों का कहना है कि देश के आलीशान होटल और शॉपिंग मॉल वाले मुख्य स्थान राचापरासांग को एक-दो दिन के बाद खोला जाएगा।
बैंकाक में बुधवार को हिंसा चरम पर पहुंच गई थी। बुधवार को सेना की कार्रवाई में 15 लोग मारे गए थे और 103 घायल हो गए थे जबकी दंगाइयों द्वारा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की 300 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने थाईलैंड के शीर्ष अधिकारी वर्ग से जुड़े डिपार्टमेंटल स्टोर, बैंकों और अन्य व्यावसायिक संस्थाओं को भी निशाना बनाया था। इसके अलावा बैंकाक बैंक की कई इमारतों को भी आग के हवाले कर दिया।
उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि प्रधानमंत्री संसद को भंग कर नए चुनाव कराएं। जब वह तीन मई को आगामी 14 नवंबर को चुनाव कराने पर राजी हो गए थे, प्रदर्शनकारियों ने नई मांगें रख दी थीं। जिस से नाराज होकर प्रधानमंत्री वेज्जाजीवा ने शांति प्रस्ताव वापस ले लिया था। सरकार के अनुसार सेना द्वारा वर्ष 2006 में सत्ता से बेदखल किए गए भगोड़े पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा प्रदर्शनकारियों को राजनीतिक और वित्तीय समर्थन हासिल था।













Click it and Unblock the Notifications