'जख्मी सेनापति' पर बौखलाये चिदंबरम
छत्तीसगढ़ से संबंधित खबरें सिलसिलेवार पढ़ें
जेटली के इस संबोधन में जो गहरा व्यंग्य छिपा था उसे गृह मंत्री पी चिदंबरम तत्काल पहचान गये। उन्होने जेटली को आड़े होथों लेते हु कहा कि घायल योद्धा मैं नहीं हूं बल्कि घायल योद्धा छत्तीसगढ़ में हैं। चिदंबरम ने नक्सलियों के हमले का शिकार हुए लोगों का जिक्र करते हुए कहा, "घायल योद्धा छत्तीसगढ़ में नागरिकों और जवानों के बीच हैं।" संबोधन से बौखलाये चिदंबरम ने जेटली के शब्दों का चयन दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
जेटली ने चिदंबरम को घायल योद्धा से तब संबोधित किया था जब गृह मंत्री, नक्सली समस्या से निपटने के लिए कैबिनेट समिति द्वारा दिए गए सीमित अधिकार का रोना रो रहे थे। चिदंबरम ने अपने बयान के बाबत सफाई देते हुए भाजपा पर पलटवार किया कि नक्सलियों से निपटने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है और केंद्र सरकार केवल मुख्यमंत्रियों द्वारा मांगी गई सभी मदद मुहैया कराने के लिए है। चिदंबरम ने कहा, "यदि आप इस शब्द को लेकर बहस करते हैं तो आप यह कह सकते हैं कि मुख्यमंत्रियों के पास असीमित अधिकार हैं।"













Click it and Unblock the Notifications