नक्सल विरोधी नीति की समीक्षा हो: चिदंबरम

Naxal attack
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले की निंदा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सरकार को नक्सल विरोधी नीति की समीक्षा करने की ज़रूरत है. एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में चिदंबरम ने कहा, ''मैं कैबिनेट के सीमित जनादेश का क्रियान्वयन कर रहा हूँ. हमें कैबिनेट में फिर से जाने और जनादेश की समीक्षा करने की ज़रूरत है.''

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नक्सलवादियों ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बारूदी सुरंग से विस्फोट कर एक यात्री बस को उड़ा दिया था. इस घटना में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई. चिदंबरम ने कहा कि नक्सली सुरक्षा बलों और आम नागरिकों में कोई भेद नहीं करते हैं.

ये पूछे जाने पर कि क्या वो इस अभियान में वायु सेना का सहयोग चाहते हैं, चिदंबरम ने कहा,''सुरक्षा बल और मुख्यमंत्री वायु सेना का सहयोग चाहते हैं.''

नक्सली हमला

इसके पहले नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बताया कि मारे गए 35 लोगों में 24 आम नागरिक हैं और 11 एसपीओ यानि ऐसे आम लोग जिन्हें पुलिस के अधिकार दिए जाते हैं. दंतेवाड़ा के एसपी अमरेश मिश्रा ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि 14 शवों को बस से निकाल लिया गया है और बाकी के शवों को बस को काट कर निकालना पड़ रहा है.

उनका कहना था कि 17 घायलों को जगदलपुर और सुकमा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. दंतेवाड़ा के इन इलाक़ों में नक्सलियों का ख़ासा ज़ोर है और हाल में इसी इलाके में उन्होंने घात लगाकर 76 सुरक्षाकर्मियों को मार डाला था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+