चिदबंरम ने दी नक्सलियों को 72 घंटे की मोहलत
नई दिल्ली। सरकार ने एक बार फिर नक्सलियों के आगे बेबस और कमजोर नजर आ रही है। क्योंकि केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदबंरम ने एक बाऱ फिर नक्सलियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।उनका कहना है कि सरकार नक्सलियों से एक बाऱ फिर बातचीत के लिए तैयार है बशर्ते की वो हिंसा छोड़ दें। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार को हुए नक्सली हमले के बाद मंगलवार को गृहमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि 72 घंटे के अंदर नक्सलियों को बातचीत के लिए आगे आना चाहिए, इसके बाद सरकार नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की तारीख निश्चित कर लेगी।
क्लिक करें : सिनेमा की खबरें
गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में सोमवार को नक्सलियों ने सोमवार को दंतेवाड़ा में अपने खतरनाक मंसूबों को दिखाते हुए एक बस को उड़ा दिया था जिसमें 40 लोगों को मौत हुई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद अब पी. चिदबंरम पूरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने आज एक टीवी इंटरव्यू में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की न सिर्फ एक गलती बताई बल्कि यह भी कहा कि हम वार्ता के लिए भी तैयार हैं बशर्ते नक्सलियों को हिंसा छोड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि हम नक्सलियों को पूरी तरह से आश्वस्त करते हैं कि बातचीत के दौरान किसी भी प्रकार का क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। नक्सलियों पर वायु सेना के इस्तेमाल पर उन्होंने कहा कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications