कोलकाता मेरा घर है न कि दिल्ली : ममता बैनर्जी
कोलकाता। अपनी छवि के अनुकूल एक बार फिर रेल मंत्री ममता बैनर्जी ने अपने उन विरोधियों को करारा जवाब दिया है जो अक्सर उन पर दिल्ली से गायब रहने और कोलकाता में मौजुद रहने पर फब्तियां कसते थे। ममता ने कहा कोलकाता ही उनका असली घर है न कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली।
आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार करते हुए सोमवार रात एक सभा में ममता ने कहा कि दिल्ली मेरा घर नहीं है। जब संसद का सत्र नहीं चल रहा है तो दिल्ली में मुझे क्यों रुकना चाहिए? कोलकाता ही मेरा घर है, इसलिए मैं यहां हूं।
पढ़े : सिनेमा जगत के बारे में
माकपा सहित विपक्ष के आरोप के बाद ममता का यह जवाब आया है। रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद विपक्ष ने आरोप लगाया था कि वह रेल मंत्री के रूप में अपने कर्तव्य की उपेक्षा कर रही हैं ।
गौरतलब है कि इस घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली भेजने का यह माकपा का एक तरीका है लेकिन कोलकाता से ममता को कोई नहीं निकाल सकता।













Click it and Unblock the Notifications