अर्जुन मुंडा होंगे झारखंड के सीएम

रांची। आखिर कार झारखंड पर छाया अंधकार छँट ही गया। जी हां झारखंड की कमान अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जमशेदपुर से सांसद अर्जुन मुंडा अर्जुन मुंडा संभालेंगे । ये फैसला बीजेपी और जेएमएम के बीच हुई सहमति के तहत हुआ है। जिसमें यह तय हुआ है कि बारी-बारी दोनों दलों के मुख्यमंत्री होंगे। पहला मौका बीजेपी के अर्जुन मुंडा को मिलेगा।

मौजूदा मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा ने दोनों दलों के बीच हुई इस सहमति की पुष्टि की। इसके साथ ही राज्य में पिछले कुछ समय से चल रही राजनीतिक अनिश्चितता खत्म हो गई। बीजेपी की तरफ से यशवंत सिन्हा और रघुवर दास को भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बताया जा रहा था।

मगर, मुंडा के पक्ष में ज्यादातर विधायक तो थे ही, उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बडे नेताओं का समर्थन हासिल था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम की कुर्सी पर मुंडा 25 मई को बैंठेंगे और उस दिन गुरुजी शिबू सोरेन अपना इस्तीफा देंगे। झामुमो और भाजपा के बीच 28-28 माह के कार्यकाल को लेकर सहमति बनी। सरकार बनाने का पहला मौका भाजपा को मिला है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भाजपा व झामुमो ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की घोषणा की।

पढ़े : सिनेमा की खबरें

जमशेदपुर से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़कर संसद पहुंचे अर्जुन मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी दो बार संभाल चुके हैं। यह इनका तीसरा कार्यकाल होगा। पिता स्व. गणोश मुंडा और माता सायरा मुंडा के बेटे अर्जुन मुंडा का जन्म 03 मई 1968 को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में हुआ।
13 मार्च 1993 को अर्जुन मुंडा की जीवनसंगिनी मीरा मुंडा बनीं। अर्जुन मुंडा स्नातक हैं और उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से सोशल साइंस में डिप्लोमा भी किया है। झारखंड में बाबूलाल मरांडी को छोड़कर अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने 28 माह का कार्यकाल पूरा नहीं किया है।

पढ़े : लाइफ स्टाइल के बारे में

गौरतलब है कि लोकसभा में कटौती प्रस्ताव पर शिबू सोरेन द्वारा यूपीए के समर्थन में वोट देने के बाद झारखंड की राजनीति में एक ज़बरदस्त ट्विस्ट आ गया था । जेएमएम के इस कदम से भाजपा सोरेन से खिन्न हो गई हालाकि शिबू सोरेन ने मौके की नजाकत को भांपते हुए अपना पद छोड़ने तक की पेशकश कर डाली।जेएमएम विधायक दल के नेता और शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन ने राज्य में आए इस सियासी भूचाल को देखते हुए एक प्रेस वार्ता में कहा कि कटौती प्रस्ताव पर शिबू सोरेन का लोकसभा में यूपीए को दिया गया वोट मानवीय भूल थी और इसके अलावा इस बात के और मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि वोट का गलत प्रयोग होने से शिबू सोरेन समेत पूरी पार्टी को बेहद अफसोस है। उधर जेएमएम विधायक दल के नेता और शिबू सोरेन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडगरी को खत लिखा। सोरेन ने लिखा कि जेएमएम भाजपा के साथ ही रहना चाहती है और उसे भाजपा की पसंद का मुख्यमंत्री मंजूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+