संजय दत्त मिले नरेन्द्र मोदी से

मोदी और दत्त की बैठक करीब एक घंटे चली। तत्पश्चात अभिनेता मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के. कैलाशनाथन से मिले। दत्त ने बताया कि वे गुजरात में एमजीएम व यूनिवर्सल सरीखा वैश्विक स्तर का फिल्म स्टूडियो स्थापित करना चाहते हैं। संजय दत्त अहमदाबाद मूल के एनआरआई परेश घेलाणी के मित्र हैं और घेलाणी के साथ मिल कर राज्य में निवेश की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
पढ़े : सिनेमा की खबरें
इसी के साथ दत्त गुजरात के प्रशंसक बिग-बी, अनुपम खैर, जैकी श्राफ-परेश रावल वाले लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वैसे शिल्पा शेट्टी, रवीना टंड़न, हेमा मालिनी, धर्मेन्द्र , विनोद खन्ना एवं टीवी स्टार मुकेश खन्ना भी भेंट कर चुके हैं।
मुन्नाभाई एमबीबीएस फेम अभिनेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित फिल्मसिटी व स्टूडियो के लिए कच्छ के लुकेशन को श्रेष्ठ बताया है। हम इस पर विचार करेंगे साथ ही सौराष्ट्र के कुछ स्थल भी देखने का इरादा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का रवैया उत्साहजनक रहा है और मुख्यमंत्री ने हमें फिल्मसिटी की स्थापना के लिए हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
पढ़े : लाइफ स्टाइल के बारे में
अब मैं शिकागो में रह रहे अपने मित्र परेश घेलाणी से जाकर प्रपोजल पर बात करूंगा। परेश के राजी होने पर हम राज्य सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखेंगे। हालांकि उन्होंने संभावित निवेश के आंकड़े का खुलासा करने से इंकार दिया। निवेश से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह सब भूखंड़ पर निर्भर करेगा।












Click it and Unblock the Notifications