हैदराबाद में फायरिंग में पुलिसकर्मी की मौत, रेड अलर्ट घोषित

पुलिस के मुताबिक यह वारदात शुक्रवार की शाम को शाहली बांदा इलाके में स्थित वोल्गा होटल के समीप हुई। इस वारदात में एक पुलिसकर्मी की मौत को गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस को इस घटना के पीछे आतंकी विकार अहमद के हाथ होने के संदेह हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने पुलिस पर अंधाधुध गोली चलानी शुरू कर दी।
क्लिक करें- सिनेमा की चटपटी खबरें
ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में 18 मई को हुए विस्फोट की तीसरी बरसी से पहले सुरक्षा इंतजाम के तहत पुलिस को यहां तैनात किया गया था। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। हमले में आंध्र प्रदेश विशेष पुलिस (एपीएसपी) के कांस्टेबल रमेश की मौत उस्मानिया अस्पाताल ले जाते समय हुई। दो अन्य जख्मी पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है।
पुलिस प्रमुख एके खान ने पत्रकारों से कहा कि इस वारदात में विकार अहमद उर्फ वीकरुद्दीन उर्फ अली खान के शामिल होने का संदेह है। पुलिस शहर के विभिन्न जगहों पर वाहनों और लोगों की तलाशी ले रही है। आतंकी हमले से जुड़ी खुफिया चेतावनी के बाद एक पखवाड़े से शहर में जारी तलाशी अभियान के बावजूद यह हमला अचंभित करने वाला है।
क्लिक करे- कामसूत्र व स्वास्थ्य पर लेख
विस्फोट करने की योजना के आरोप में लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी 34 वर्षीय मोहम्मद जिया उल हक को तीन मई को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल भी विस्फोट की दूसरी बरसी पर पुराने शहर के फल्कुनुमा इलाके में इसी तरह के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मक्का मस्जिद में विस्फोट की बरसी पर हुआ हमला आतंकवादी घटना से जुड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले साल के समान ही इस वर्ष का हमला है।
खान ने कहा,"हम यह निश्चित तौर पर नहीं कह सकते कि इस वारदात के पीछे विकार का हाथ है, लेकिन मुझे उसके शामिल होने का संदेह है। इसके अलावा अन्य भी इसमें शामिल हो सकते है।" उल्लेखनीय है कि मक्का मस्जिद में 18 मई 2007 को नमाज के दौरान हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई थी। पांच लोगों की मौत विस्फोट की घटना के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications