मैं जानता हूं कौन है असली कुत्ता: अमर सिंह

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नितिन गडकरी द्वारा लालू प्रसाद यादव और मुलायम सिंह यादव को 'कुत्‍ता' कहकर संबांधित करने से उपजे विवाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह भी कूद पड़े हैं। अमर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया अपने ब्‍लॉग पर जाहिर की है। उन्‍होंने लिखा है, "मैं भलीभांति जानता हूं कि राजनीति में असली कुत्‍ता कौन है।"

अपने ब्‍लॉग पर गडकरी की पीठ थपथपाने जैसी टिप्‍पणी करते हुए अमर सिंह ने कहा कि इस पर गडकरी को क्षमा कर देना चाहिए। अमर सिंह ने आगे लिखा कि गडकरी के बयान पर जिस प्रकार राजनीतिक गलियारे में हाहाकार मचा हुआ है, वो गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए। आखिर गडकरी ने अपने शब्‍द जनता के सामने वापस भी ले लिए थे। जबकि तमाम लोग ऐसे भी हैं, जो गाली देने के बाद भी सीना तान कर चलते हैं।

क्लिक करें- लाइफस्‍टाइल पर लेख | सिनेमा की चटपटी खबरें

अपनी ब्‍लॉग पोस्‍ट पर अमर सिंह ने फिर से समाजवादी पार्टी पर तीर चलाए। उन्‍होंने लिखा कि यह सब जानते हैं कि सपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। लिहाजा वह गडकरी के बयान को इतनी तूल दे रही है। लेकिन गडकरी द्वारा अपने शब्द वापस लिए, जाने के बाद सपा को फिर उन्‍हें कुत्‍ता नहीं कहना चाहिए था।

उन्‍होंने सपा के एक नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक नेता ने तो कई बार उन्‍हें गालियां दीं और बाद में बेशर्मी के साथ माफी भी मांगी। लेकिन मैंने उनके खिलाफ कुछ नहीं किया। अब अगर गडकरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता है, तो वो राजनीति के लिए शर्म की बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+