राज्य सभा के मैदान में शुक्ल-जोगी का मुकाबला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के दो दिग्गजों विद्याचरण शुक्ल और अजीत जोगी के बीच राजनीतिक स्पर्धा काफी पुरानी है। एक बार फिर ये दोनों आमने-सामने नजर आ रहे हैं क्योंकि दोनों की कोशिश राज्यसभा पहुंचने की है।
अन्य राज्यों की खबरें पढ़ें
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की दो सीटें हैं। दोनों सीट जून में खाली हो रही हैं। राज्य विधानसभा में भाजपा के 48 और कांग्रेस के 39 सदस्य हैं। इस राजनीतिक गणित को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस को एक-एक सीट मिलने वाली है।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि एक सीट के लिए पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष धनेंद्र साहू सहित कई नेता कतार में हैं। लेकिन 63 साल के जोगी और 81 साल के शुक्ल इस सीट के प्रबलतम दावेदार हैं। यद्यपि पार्टी के वयोवृद्ध नेता शुक्ल ने अब तक खुलकर इस सीट पर टिकट की मांग नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को अपने दावे से अवगत करा दिया है।













Click it and Unblock the Notifications