चिदंबरम से मिले जयराम रमेश
नई दिल्ली। पर्यावरण एवं वन मंत्री जयराम रमेश ने केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम से बुधवार को अचानक मुलाकात की। मीडिया में अफवाह है कि रमेश ने इस मुलाकात के दौरान अपना इस्तीफा देने की बात कही है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी दोनों ने ही रमेश का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। इसके एक दिन पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने चीनी कंपनियों के प्रति भारत सरकार की नीतियों की आलोचना करने के लिए रमेश को नसीहत दी थी।
जयराम रमेश से जुड़ी हर खबर पढ़ें
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, "नार्थ ब्लाक में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।" ज्ञात हो कि रमेश ने शनिवार को बीजिंग में कहा था कि चीनी कंपनियों के प्रति भारतीय गृह मंत्रालय की नीतियां और सुरक्षा बंदोबस्त भयानक और उत्पीड़क है। बुधवार को चीन के प्रमुख अखबारों चाइना डेली और ग्लोबल टाइम्स दोनों ने ही जयराम रमेश के इस बयान को कोट करते हुए आलेख लिखे।













Click it and Unblock the Notifications