खाप पंचायतों को नवीन जिंदल का समर्थन
ये ज्ञापन जिंदल ने स्वीकार कर लिया है औऱ खाप पंचायत को इसे संसद में उठाने का आश्वासन भी दिया है। जिंदल इस समय विदेश में हैं, इस मामले में उनके सचिव विवेक मित्तल ने बताया, "विदेश जाने से पहले जिंदल ने इस पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। हमने इसे खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों को भेज दिया है। जिंदल ने इस मुद्दे पर पूर्ण समर्थन की बात कही है।"
राज्यों से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन करके सगोत्रीय शादी को प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर विभिन्न खाप पंचायतों ने अभियान शुरू कर दिया है। समान गोत्र में शादी करने वालों के खिलाफ पंचायतों के तालिबानी फरमान के चलते राज्य में इज्जत के नाम पर हत्याओं के मामलों में बहुत बढ़ोतरी हुई है।
कई जोड़ों और उनके परिवारों का सामाजिक बहिष्कार भी हुआ है। साथ ही उन्हें अपना घर और जमीन छोड़ने के लिए भी मजबूर किया गया। कुरुक्षेत्र में दो मई को खाप पंचायतों की बैठक में अपील की गई थी कि सभी निर्वाचित प्रतिनिधि एक महीने के भीतर उनकी इस मांग का समर्थन करें। जिंदल ने अपने पत्र में दहेज प्रथा और कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक बुराइयों से भी लड़ने की अपील की है।













Click it and Unblock the Notifications