मुंबई में हिंदुत्व सम्मेलन - नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग
माओवादियों की अन्य खबरें पढ़ें
काठमांडू के पूर्व मेयर और शाही पार्टी के प्रमुख नेता राजाराम श्रेष्ठ ने कहा, "मुंबई सम्मेलन में दुनिया भर से 1,500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। थापा नेपाल को हिंदू राष्ट्र का दर्जा फिर दिए जाने की मांग करेंगे।" सम्मेलन को नेपाल के पूर्व मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता खुम बहादुर खाडका भी संबोधित करेंगे। उनकी पार्टी धर्म और राजशाही के मुद्दे पर विभाजित है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह दो माह पूर्व काठमांडू आए थे, तो उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने का समर्थन करेगी। थापा की पार्टी ने कहा है कि वह देश के नए संविधान का विरोध करेगी। नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र ने भी देश को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की वकालत की है। उन्होंने कहा था कि यदि जनता चाहती है तो राजशाही को भी बहाल किया जाना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications