अरबी में होंगे इंटरनेट पते
सऊदी
अरब, मिस्र और संयुक्त अरब अमीरात दुनिया के पहले तीन देश हो गए हैं जिन्हें इंटरनेट पर अपनी लिपि में देश का कोड नंबर लिखने की अनुमति मिली है. id="toptextpromo">अब
इन देशों में या अलग देशों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग अरबी लिपि में वेबसाइट के पूरे पते लिख सकेंगे. कुछ ही समय पहले इंटरनेट पर दुनिया की विभिन्न भाषाओं में डोमेन नाम देने पर सहमति हुई थी. अब तक इंटरनेट पर किसी भी वेबसाइट का पता अंग्रेज़ी भाषा या लैटिन लिपि में ही संभव था. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>आने
वाले दिनों में इंटरनेट पर रुसी, चीनी और थाई भाषाओं में भी इंटरनेट के पते लिए जा सकेंगे. इंटरनेट पर नाम और पते देने वाली नियामक संस्था का कहना है कि कम से कम बीस देशों ने अपनी लिपियों में इंटरनेट पते लेने के लिए आवेदन किया था. फिलहाल तीन देशों मिस्र, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को अपनी लिपि में इंटरनेट पते बनाने की अनुमति मिल गई है.











Click it and Unblock the Notifications