अमेरिकी महिला बनी चाकूबाज, 4 घायल
लास एंजेलिस। अमेरिका के लास एंजेलिस शहर में एक महिला ने चार दुकानदारों को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस महिला का नाम लैला ट्राविक है। 34 साल की इस महिला ने सोमवार को एक छोटे चाकू से एक-एक करके चार लोगों पर वार किया।
देश-दुनिया की अन्य अजीबोगरीब खबरें पढ़ें
लास एंजेलिस के शैरिफ जोस मैनकिनी ने बताया कि इस हमले में तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। इन लोगों के गर्दन और कंधे पर चोटें आई हैं। इन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अधिकारियों ने इस महिला के बारे में कुछ नहीं बताया। हमले के संदर्भ में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।













Click it and Unblock the Notifications