'जनगणना में शिक्षकों को ना लगायें'

Punjab Map
चण्डीगढ़। पंजाब की शिक्षा मंत्री उपिंदरजीत कौर ने कहा कि सरकारी शिक्षकों को जनगणना के काम से दूर रखा जाना चाहिए क्योंकि इससे राज्य के कई विद्यालयों को बंद करना पड़ता है। कौर ने जनगणना अभियान के निदेशक और सभी उपायुक्तों से जनगणना के लिए गैर शिक्षण काम से जुड़े कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा।

कौर ने बताया कि शैक्षिक सत्र शुरू हो चुका है और शिक्षकों की गैर मौजूदगी में विद्यालयों में पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को जनगणना के काम में लगाए जाने की वजह से मजबूरी में विद्यालयों को बंद करना पड़ता है।

कौर के मुताबिक पंजाब में माध्यमिक विद्यालयों के 18,864 और प्राथमिक विद्यालयों के 17,331 शिक्षकों को विभिन्न जिलों में जनगणना के कामों में तैनात किया गया है। अगले साल फरवरी और मार्च महीने में जनगणना अभियान का दूसरा चरण शुरू होना है। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षण कार्य फिर से प्रभावित होंगे। उन्होंने सलाह दी है कि जनगणना के लिए दूसरे विभाग के कर्मियों और बेरोजगार युवकों को लगाया जाना चाहिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+