मानसी मामगई बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड

Miss india
मुंबई । मनस्वी ममगई को पेंटालून फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड चुना गया है। शुक्रवार को मायानगरी में हुए एक भव्य समारोह में उन्हें पैंटालून्स फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड चुना गया। नेहा हिंगे को मिस इंडिया इंटरनेशनल और निकोल फारिया मिस इंडिया अर्थ बनीं। मनस्वी अब भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व करेंगी।

बेहतरीन काया की मल्लिका मनस्वी ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। 22 साल की मनस्वी का जन्म नई दिल्ली में हुआ है और 5 फुट 8 इंज की खूबसूरत लड़की की सोच का दायरा भी बहुत व्यापक है। वे अपनी सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति बेहद संजीदा है और खूबसूरत बॉडी को ईश्वर का दिया हुआ गिफ्ट बताती है।

देखें: रणबीर का डर

इसके साथ ही उनका मानना है कि आत्मविश्वास बहुत बड़ी बात होती है और वे जब भी किसी में इस बात को देखती है तो इस बात को पंसद करती है। पेंटालून फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम कर चुकी है इसमें उनकी सुंदरता, ब्यूटीफुल मांइड और आत्मविश्वास का ही कमला है।

मनस्वी ममगई पेंटालून फेमिना मिस इंडिया बनने से पहले 2008 में मिस एलिट 2006और मिस टच्यूरिज्म रह चुकी है, मनस्वी को डांसिग, अभिनय, एडवेंचर और खेल के साथ घूमना बेहद पसंद है। और ऐसा लगता है कि मिस इंडिया बनने के साथ वे अपने शौक को और बेहतर पूरा कर सकेंगी। अंतराष्ट्रीय स्तर पर अब वे देश के लिए सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेंगी और यहां उनका आत्मविश्वास और खूबसूरत सोच का जादू कमाल दिखा सकता है।

देखें: शबाना ने बढ़ाया वजन

पिछले साल की विजेता पूजा चोपड़ा ने 22 वर्षीय मामगई को ताज पहनाया जिन्होंने मिस गोल्डन हार्ट एवं मिस कैटवॉक का खिताब भी जीता। फाइनल समारोह का संचालन अभिनेत्री मंदिरा बेदी और रोहित रॉय ने किया जबकि समारोह में बॉलीवुड के प्रोड्यूसर मधुर भंडारकर और विपुल शाह भी मौजूद थे। विजेताओं का चयन करने वाली ज्यूरी में सानिया मिर्जा भी थीं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+