सकारात्मक रही मनमोहन-गिलानी मुलाकात
थिंपू। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी यूसुफ रजा गिलानी ने तय किया है कि दोनों देशों के बीच विदेशमंत्री स्तर की बातचीत जल्द शुरू की जाएगी। उनका मानना है कि इससे द्विपक्षीय रिश्तों में विश्वास बहाल होगा।
भूटान की राजधानी थिंपू में 16वें सार्क सम्मेलन के दौरान गुरुवार को हुई इस बैठक में सिंह ने आतंकवाद औऱ मुंबई हमले के सिलसिले में पाकिस्तान के 'नाकाफी प्रयासों" पर अपने रुख से गिलानी को अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि हमले के मास्टरमाइंड जमात-उत-दावा के मुखिया हाफिज सईद पर नकेल कसी जाए। उसका खुला घूमना शांति और स्थिरता के लिहाज से ठीक नहीं है। जानकारों का कहना है कि 2008 में मुंबई में हुई आतंकी घटना के बाद से दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो पाए हैं।
दोनों के बीच समग्र वार्ता पर विराम लगा हुआ है। यह ताजा कोशिश कुछ कामयाब जरूरी हुई है, लेकिन आपसी रिश्तों की बेहतरी की राह में आतंकवाद अब भी रोड़ा बना हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications