दिल्ली में मौसम खुशनुमा, बारिश के आसार
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार रात की हल्की बारिश का असर शुक्रवार सुबह देखा गया।
मौसम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। आईएमडी के अनुसार गत 24 घंटों में दिल्ली में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। विभाग का कहना है कि राजस्थान में चक्रवात की वजह से दिल्ली में बारिश हुई है। विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications