मेक्सिको की खाड़ी में जबरदस्त तेल रिसाव
अनुमान से ज्यादा
गुरूवार को अमेरिकी सरकार ने तेल रिसाव से हो रहे भारी नुकसान को रोकने के लिये अधिकारियों को सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। करीब 5,000 किलोमीटर तक फैल चुकी कच्चे तेल की यह पर्त अनुमान से बहुत ज्यादा तेज़ी से फैल रही है। गुरूवार रात को यह लुइजियाना तट तक पुहंच गई है। कच्चे तेल का इतना बड़ा फैलाव लुइजियाना, मिसीसिपी, अलाबामा और फ्लोरिडा में मत्स्य पालन, वन्यजीव, पक्षी अभयारण्य और पर्यटन क्षेत्र के लिए भारी नुकसान पहुंचा सकता है।
विस्फोट के बाद हुआ रिसाव
कच्चे तेल का यह रिसाव तेल उत्खनन कंपनी बीपी लिमिटेड द्वारा अपने तेल कुंए में पिछले सप्ताह किए गए विस्फोट के बाद शुरू हुआ था। कंपनी ने यह खुलासा किया है कि तेल का यह रिसाव उसके अनुमान से पांच गुना ज्यादा मात्रा में हो रहा है।
गुरूवार को राष्ट्रपति ने कहा, "हालांकि बीपी लिमिटेड तटों को हो रहे नुकसान की भरपाई और सफाई कार्य की वित्तीय क्षतिपूर्ति के लिये जिम्मेदार है लेकिन हमारा प्रशासन समस्या से निपटने के लिए सभी मौजूद संसाधनों का उपयोग करेगा, रक्षा विभाग का उपयोग समस्या से निपटने के लिए किया जा सकता है।" बीपी लिमिटेड ने कहा कि गुरूवार को तेल का रिसाव बढ़कर 5,000 बैरल प्रतिदिन हो गया, जो हमारे अनुमान से पांच गुना ज्यादा है।













Click it and Unblock the Notifications