मैं मर्द नहीं हूं : स्वामी नित्यानंद
बेंगलुरु। 'मैं मर्द नहीं हूं। औरत के साथ सेक्स में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। मेरा पोटेंसी टेस्ट (पुरुषत्व की जांच) करवाओ।'
स्वामी नित्यानंद ने ये बातें हिमाचल में गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु पहुंचने पर सीआईडी से कही थीं। लेकिन सीआईडी ने इसे तवज्जो नहीं दी। माना यह गया कि वह जांच की दिशा बदलना चाहते हैं।
सीआईडी के मुताबिक उनके पासपोर्ट में लिंग पुरुष है, न कि ट्रांसजेंडर। वैसे सीआईडी इस बात पर हैदराबाद फॉरेंसिक लैब द्वारा उस सीडी की रिपोर्ट आने के बाद विचार कर सकती है जिसमें नित्यानंद को विभिन्न महिलाओं के साथ दिखाया गया है।
सीडी में 36 विडियो क्लिप हैं। विश्लेष्णात्मक रिपोर्ट शुक्रवार को आने की उम्मीद है।













Click it and Unblock the Notifications