बिहार: व्यवसायी हत्याकांड मामले में 5 गिरफ्तार
पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर बाजार समिति थाना क्षेत्र में गुरुवार को व्यवसायी कुंदन यादव और उनके सुरक्षाकर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
राज्यों की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अजिताभ कुमार ने बताया कि व्यवसायी और सुरक्षाकर्मी हरेराम की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर, व्यवसायी की हत्या के विरोध में समस्तीपुर के सभी व्यवसायियों ने शुक्रवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।












Click it and Unblock the Notifications