प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है कम कैलोरी वाला आहार
बोस्टन स्थित 'जीन मायर यूएसडीए ह्यूमन न्यूट्रेशन रिसर्च सेंटर ऑन एजिंग' (एचएनआरसीए) के निदेशक सिमिन निबिन माइडेनी के नेतृत्व में हुए अध्ययन में कहा गया है कि कम कैलोरी का आहार जहां वजन को नियंत्रित करता है, वहीं इससे शरीर में प्रतिरोधी क्षमता का भी विकास होता है।
शोध में कहा गया कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों में रोगों से लड़ने की प्रतिरोधी क्षमता कम होती जाती है, ऐसे में कम कैलोरी वाले आहार का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है।
अध्ययन में अधिक वजन वाले 46 पुरुषों-महिलाओं को शामिल किया गया था, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच थी। इन्हें छह महीने तक 10 या 30 फीसदी कम कैलोरी ग्रहण करने की सलाह दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications