एएमयू ने हैदराबाद परीक्षा केंद्र किया बहाल
एएमयू के प्रवक्ता राहत अबरार ने बताया कि हैदराबाद के वर्तमान परिदृश्य की समीक्षा करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने वहां परीक्षा केंद्र को बहाल करने का निर्णय लिया है। इससे पहले हैदराबाद में तेलंगाना मुद्दे पर फैली अशांति और तनाव को देखते हुए एएमयू प्रशासन ने वहां परीक्षा केंद्र को रद्द कर दिया था।
प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्र की बहाली के लिए आवेदकों, उनके माता-पिता और गैर सरकारी संगठनों(एनजीओ) की तरफ से लगातार एएमयू प्रशासन ने अनुरोध किया जा रहा था। इन पर विचार करते हुए कुलपति पी.के.अब्दुल अजीज ने यह निर्णय लिया।
हैदराबाद उन छह परीक्षा केंद्रों में से है, जहां एएमयू आगामी आठ मई को एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा। पांच अन्य परीक्षा केंद्र कोलकाता, अलीगढ़, कोझीझ्कोड, भोपाल और लखनऊ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications