आंखों में मिर्च झोंक कैदियों को छुड़ाया
पुलिस के अनुसार गुरुवार को भोपाल की जेल में बंद हत्या के आरोपी भीम ठाकुर, कुलदीप परिहार और विनोद को पेशी के लिए चार पुलिसकर्मी बैतूल लेकर आए थे। कुलदीप और भीम को शुक्रवार को फिर न्यायालय में पेश किया जाना था लिहाजा दोनों को न्यायालय से स्थानीय जेल भेजे जाने का आदेश लिया गया। वहीं विनोद को वापस भोपाल लाया जाना था।
पुलिस दल जब तीनों को लेकर जेल ले जा रहा था तभी रास्ते मे 20-25 लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया। आंखों में मिर्च डाले जाने के बाद पुलिसकर्मी जब तक संभल पाते तब तक भीड़ ने कुलदीप व भीम को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया। पुलिस ने फायरिंग की तो भीड़ ने बंदूक छुड़ाने की कोशिश की। इस बीच बंदूके भी टूट गई हालांकि विनोद पुलिस की गिरफ्त से नहीं भाग पाया।
बैतूल के पुलिस अधीक्षक आर.एल. प्रजापति ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पर हमले के आरोप में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications