नित्यानंद को 12 मई तक के लिए जेल भेजा गया
रामनागरा स्थित एक अदालत ने नित्यानंद (32) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कर्नाटक के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने नित्यानंद से उस वीडियो टैप के बारे में पूछताछ की, जिसमें उसे दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। सीआईडी ने नित्यानंद के बैंक खातों और उन रिपोर्टों के बारे में भी पूछताछ की, जिनमें कहा गया है कि वह अपने कुछ अनुयायियों के साथ यौन संबंधों को लेकर गैर खुलासा समझौते से बंधा हुआ है।
सीआईडी ने नित्यानंद से प्राप्त जानकारियों का खुलासा करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications