उर्वरकों की कीमतों का विनियंत्रण
इस नीति के अनुसार सरकार उत्पादकों, आयातकों को डीएपी, एमओपी, एनपीके, मिश्रित उर्वरकों (12 ग्रेड), एमएपी, टीएसपी, अमोनियम सल्फेट (एएस) और एसएसपी के लिए उनमें निहित पोषक तत्वों के आधार पर राजसहायता की अदायगी करेगी। यद्यपि एमआरपी कम्पनियों द्वारा निर्धारित की जा रही है, तथापि, सरकार ने पोषक तत्व आधारित राजसहायता के अंतर्गत राजसहायता को इस तरीके से निर्धारित किया है कि कम्पनियों द्वारा पहली अप्रैल, 2010 से निर्धारित एमआरपी लगभग एमआरपी के पिछले स्तर के बराबर हो। केवल 30 रुपये प्रति बैग की मामूली सी मूल्य वृद्धि हुई है।
एमओपी के मामले में कोई वृद्धि नहीं हुई है और एसएसपी के मूल्य में 70 रुपए प्रति बैग की कमी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications