चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित की

लोक सभा में एक प्रश्न के उत्तर में कारपोरेट कार्य मंत्री सलमान खुर्शीद ने बताया कि भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने उनके पास पंजीकृत चार्टर्ड अकाउंटेंटों की लगभग 150 फर्मो से निम्नलिखित के विषय में ब्योरा मांगा है-

1़ बहुराष्ट्रीय एनटिटी के साथ करार अनुबंध,

2़ बहुराष्ट्रीय एनटिटी का नाम प्रयोग करने की शर्ते व निबंधन,

3़ मिलते-जुलते एक ही नाम वाली अन्य भारतीय सीए फर्मो तथा बहुराष्ट्रीय एनटिटी के साथ फीस लाभ में साझेदारी की व्यवस्था,

4़ मिलते-जुलते एक ही नाम वाली अन्य भारतीय सीए फर्मो तथा बहुराष्ट्रीय एनटिटी के साथ मानव संसाधन तथा अवसंरचना में साझेदारी की व्यवस्था

5. बहुराष्ट्रीय एनटिटी को भेजी गई तथा उनसे प्राप्त धनराशि का ब्योरा

6़ पिछले पांच वर्षो में मिलते-जुलते एक ही नाम वाली आईसीएआई में पंजीकृत सीए फर्मो के भागीदारी विलेख की प्रतिलिपि

7़ आईसीएआई में पंजीकृत मिलते-जुलते एक ही नाम वाली सीए फर्मो के संबंध में पिछले तीन वर्षो के लिए आयकर मूल्यांकन आदेश। यदि मूल्यांकन आदेश प्राप्त न किए गए हों, तो आय की गणना तथा रिटर्न की प्रतियां प्रस्तुत की जाएं

8़ सामान्यतया प्रयोग होने वाले लेटरहैड तथा परिचय-कार्ड

फिलहाल उपर्युक्त विवरण आईसीएआई के डाटा बेस पर उपलब्ध नहीं है क्योंकि यह सूचना पहले नहीं मांगी गई है। ये ब्योरे अब इसलिए मांगे गए हैं क्योंकि समिति का विचार है कि इस सूचना से समुचित निष्कर्ष तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+