उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में तेज आंधी का अनुमान (लीड-1)

आईएमडी के अनुसार पश्चिमोत्तर, मध्य, और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से दो-चार डिग्री अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में सबसे गर्म स्थान नागपुर (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में गुरुवार रात हुई हल्की बारिश का असर शुक्रवार सुबह देखा गया। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है।

उधर, बिहार के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। पटना एवं आसपास के इलाकों में गुरुवार देर रात तेज हवाएं चलीं और राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 37़ 4 डिग्री सेल्सियस, गया का 40़ 3, भागलपुर का 37़ 2 और पूर्णिया का 32़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शुक्रवार को बताया कि इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव सामान्य बात है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई क्षेत्रों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान झ्राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 42.3, वाराणसी का 41.4, आगरा का 42.0 और लखनऊ का 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान गर्मी का प्रकोप बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने आने वाले दिनों में बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना से इंकार किया।

मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है लेकिन इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली है। भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान खजुराहो रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम कार्यालय के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 इंदौर का 41.4, ग्वालियर व जबलपुर का 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रीवा, सागर, भोपाल और होशंगाबाद में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+