भगदड़ में 5 महिला श्रद्धालुओं की मौत
सिरसा, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा पंथ के मुख्यालय के निकट शुक्रवार तड़के मची भगदड़ में कम से कम पांच महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ शुक्रवार तड़के दो बजे के बाद उस समय मची जब श्रद्धालुओं को इस पंथ के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से उपहार वितरित किए जा रहे थे। भगदड़ में कई लोग घायल भी हो गए।
पुलिस का कहना है कि आंधी आने के बाद सुरक्षित स्थान पाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे और इसी ने भगदड़ का रूप ले लिया। यहां हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए थे।
अधिकारियों के अनुसार गुरुवार रात 100,000 से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बारे में डेरे के किसी भी अधिकारी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications