मुद्रा निदेशालय स्थापित होगा
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, "डीओसी दुनिया भर में सर्वोत्तम प्रथाओं की समीक्षा और निगरानी करेगा। यह देश में नए सुरक्षा उपायों की पहचान करने तथा शोध व विकास को बढ़ावा देने के साथ ही सुरक्षा उपायों के उल्लंघन के उदाहरणों की समीक्षा व निगरानी भी करेगा।"
मीणा ने कहा कि डीओसी के प्रयासों से नकली भारतीय मुद्राओं पर रोक लगाने में बुनियादी रूप से मदद मिल सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications