मप्र में तापमान में गिरावट
भोपाल स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का सबसे गर्म स्थान खजुराहो रहा, जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।
मौसम कार्यालय के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। भोपाल का अधिकतम तापमान 41.8 इंदौर का 41.4, ग्वालियर व जबलपुर का 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रीवा, सागर, भोपाल और होशंगाबाद में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications