उत्तर प्रदेश में पारा 40 के पार
पिछले 24 घंटों के दौरान झ्राज्य का सबसे गर्म स्थान झांसी रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 42.3, वाराणसी का 41.4, आगरा का 42.0 और लखनऊ का 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान गर्मी का प्रकोप बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने आने वाले दिनों में बारिश या बूंदा-बांदी की संभावना से इंकार किया।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications